UP Board 10th, 12th Result 2022 Live: इंतजार खत्म! आज आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, बस दो घंटे के अंतराल पर upmsp.edu.in 10वीं-12वीं परिणाम

[ad_1]

  • 18 Jun 2022 08:04 AM (IST)

    UP Board Exam 2022 10th Time Table

    परीक्षा की तारीख किस विषय की परीक्षा
    24 मार्च हिन्दी, प्रारंभिक हिन्दी
    25 मार्च पाली, अरबी फारसी, संगीत गायन
    26 मार्च होम साइंस (गृह विज्ञान)
    28 मार्च चित्रकला, रंजनकला
    19 मार्च संस्कृत
    30 मार्च कॉमर्स, सिलाई
    31 मार्च कृषि, मानव विज्ञान, रिटेल ट्रेडिंग, सुरक्षा ऑटोमोबाइल्स, आईटी, हेल्थ केयर
    04 अप्रैल विज्ञान
    06 अप्रैल अंग्रेजी
    09 अप्रैल सामाजिक विज्ञान
    11 अप्रैल गुजराती, उर्दू, पंजाबी, बांग्ला, मराठी, असमी, उड़ियो, कन्नड़, कश्मीरी, सिन्धी, तमिन, तेलुगू, मलयालम, नेपाली
    12 अप्रैल गणित
  • 18 Jun 2022 07:39 AM (IST)

    UP Board Marks: ठगी से बचें

    रिजल्ट के साथ ही आपके पास ऐसे कॉल्स या ऑफर आ सकते हैं कि अगर मार्क्स कम हैं तो बढ़ जाएंगे. कोई भी शख्स अगर ऐसा कराने का दावा करता है, तो उसकी बातों में बिल्कुल न आएं. UPMSP ने इसके खिलाफ आगाह किया है. बोर्ड पैसे लेकर नंबर नहीं बढ़ाता.

  • 18 Jun 2022 07:00 AM (IST)

    Where to Check UP Board ka Result?

    यूपी बोर्ड परिणाम चेक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. TV9 Hindi पर मौजूद लिंक से आप आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं. डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है. नतीजे घोषित होने के बाद इसी लिंक से मार्क्स चेक कर पाएंगे.

    UP Board Result 2022 10th Link

    UP Board Result 2022 12th Link

  • 18 Jun 2022 06:51 AM (IST)

    अब से कुछ घंटे बाद UP Board Result 2022

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 के लिए अपको अब बस कुछ ही घंटे का इंतजार और करना है. तब तक अपनी तैयारी पूरी रखें. इस लाइव आर्टिकल में रिजल्ट से जुड़ी हर जरूरी बात बताई जा रही है. यूपी बोर्ड परिणाम का लिंक भी यहीं मिलेगा. मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक भी इसी खबर में दिया जाएगा. हर 10-15 मिनट पर नया अपडेट मिलता रहेगा. TV9 Hindi UP Board Live 2022 पर नजर बनाए रखें.

  • 18 Jun 2022 12:11 AM (IST)

    UP Board Parinam Kab Ayega?

    यूपी बोर्ड परिणाम 2022 10th, 12th की घोषणा आज यानी शनिवार 18 जून को की जाएगी. सिर्फ दो घंटे के अंतराल पर दोनों क्लासेस यानी यूपी हाईस्कूल और इंटर के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे. एक की घोषणा दोपहर 2 बजे और दूसरे की शाम 4 बजे होगी.

  • 17 Jun 2022 11:30 PM (IST)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट SMS से ऐसे देखें

    बिना इंटरनेट भी आप अपना रिजल्ट मोबाइल फोन से SMS भेजकर चेक कर सकते हैं. बस आपको हमारे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

    UP Board 10th Result by SMS –यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट एसएमएस के जरिए जानने के लिए आपको अपने मैसेज बॉक्स में UP10 (space) Roll Number टाइप करना होगा और इसे 56263 पर भेजना होगा. मसलन अगर आपका रोल नंबर 1345890 है तो आपको टाइप करना होगा- UP10 1345890

    UP Board 12th Result by SMS – 12वीं का रिजल्ट जानने के लिए आपको अपने मैसेज बॉक्स में टाइप करना होगा- UP12 (space) Roll Number और इसे 56263 पर भेजना होगा. उदाहरण के तौर पर: UP12 1458901

    बिना इंटरनेट रिजल्ट चेक करने की डीटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें

  • 17 Jun 2022 11:03 PM (IST)

    यूपी बोर्ड टॉपर्स को मिलेंगे ये इनाम

    यूपी बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद टॉपर्स को खास इनामों से भी नवाजा जाएगा. UP Board हर साल Toppers को इनाम देता है. इनाम के तौर पर 1-1 लाख रुपये कैश, लैपटॉप के अलावा कई पुरस्कार दिए जाते हैं. 10वीं, 12वीं के टॉपर्स को क्या-क्या इनाम मिलते हैं, इसके बारे में जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

    UP Board 10th 12th Toppers Prize

  • 17 Jun 2022 10:39 PM (IST)

    UP Board Result 2022 : परीक्षा में नंबर कम आएं तो करें ये काम

    यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कल घोषित होने वाला है. परिणाम आने के बाद अगर आपको लगता है कि किसी सब्जेक्ट में आपको कम नंबर मिले हैं तो आप इसमें सुधार करवा सकते हैं. रिजल्ट के बाद UP Board की ओर से स्क्रूटिनी की प्रक्रिया शुरू होगी. इसकी डीटेल आपको नीचे दिए लिंक पर मिल जाएगी.

    UP Board Result 2022 Scrutiny

  • 17 Jun 2022 10:16 PM (IST)

    यहां सबसे पहले देखें यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट

    How to Check UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट tv9hindi.com की वेबसाइट पर छात्र-छात्राएं अपना परिणाम सबसे पहले देख सकते हैं. इसके अलावा यूपी बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर भी देख सकते हैं.

    UP Board 10th Result 2022 Live in Hindi

  • 17 Jun 2022 09:59 PM (IST)

    UP Board Class 10, 12 result 2022 Date and Time

    यूपी बोर्ड ने शुक्रवार को रिजल्ट की तारीखों की घोषणा कर दी है. बोर्ड कल यूपी बोर्ड 10वीं और यूपी बोर्ड 12वीं के रिजल्ट घोषित करेगा. ताजा अपडेट के मुताबिक यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट दोपहर 2 बजे और इंटर का रिजल्ट शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा.

  • 17 Jun 2022 09:50 PM (IST)

    UP Board 10th 12th Result: यहां चेक कर पाएंगे रिजल्ट

    यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आप www.tv9hindi.com की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं. इसके अलावा जिन वेबसाइट्स पर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं, उनकी सूची यहां है-

    UP Board Result 2022 Site

    upmsp.edu.in

    upresults.nic.in

    tv9hindi.com

    results.upmsp.edu.in

    results.gov.in

  • 17 Jun 2022 09:40 PM (IST)

    UP Board Exam 2022: नकल के खिलाफ सख्त रहा यूपी बोर्ड

    इस साल नकल को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए थे. माना जा रहा है कि इसी वजह से करीब 4 लाख छात्रों ने तो यूपी बोर्ड की परीक्षा ही नहीं दी. उन्होंने फॉर्म भरा, लेकिन एग्जाम देने नहीं पहुंचे. हालांकि माध्यमिक शिखा परिषद (Madhyamik Shikhsa Parishad UP) की ओर से इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा था. इस साल यूपी 10वीं ओर 12वीं (UP Board 10th 12th Exam 2022) के लिए 51 लाख 92 हजार 689 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. हालांकि 47 लाख 75 हजार 749 छात्र-छात्राओं ने ही एग्जाम दिया.

  • 17 Jun 2022 07:00 PM (IST)

    Result of UP Board 2022: 40 दिन पहले मूल्यांकन खत्म

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 का आयोजन 24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक किया गया था. इसके 10 दिन बाद यानी 23 अप्रैल 2022 से यूपी बोर्ड की कॉपियों की चेकिंग का काम शुरू किया गया. रिपोर्ट के अनुसार, यह मूल्यांकन कार्य अब से करीब 40 दिन पहले यानी 07 मई तक पूरा कर लिया गया था.

  • 17 Jun 2022 06:46 PM (IST)

    UP 12th Board Result 2022 में छात्रों की संख्या

    अगर यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की बात करें तो इसके लिए 2022 में कुल2,411,035 परीक्षार्थी पंजीकृत थे. इनमें से 2,250,742 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे. अन्य 1,60,293 ने यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा छोड़ दी थी.

  • 17 Jun 2022 06:32 PM (IST)

    UP 10th Board Result 2022 में कितने स्टूडेंट्स

    उत्तर प्रदेश बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 2022 में कुल2,781,654 परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन एग्जाम में 2,525,007 स्टूडेंट्स ही शामिल हुए थे. बाकी 2,56,647 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे.

  • 17 Jun 2022 06:24 PM (IST)

    UP 10th 12th Results 2022: खत्म होगा 48 लाख छात्रों का इंतजार

    यूपी बोर्ड एग्जाम 2022 के लिए कुल 5,192,689 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था. लेकिन इनमें से 4,775,749 छात्र छात्राएं ही परीक्षा में शामिल हुए थे. शेष 4,16,940 स्टूडेंट्स एग्जाम देने पहुंचे ही नहीं.

  • 17 Jun 2022 06:15 PM (IST)

    UP High School and Inter Result 2022: दो घंटे का गैप

    माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 की घोषणा एक ही दिन की जा रही है. हालांकि दोनों नतीजों की घोषणा में दो घंटे का गैप रहेगा. यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट शनिवार, 18 जून दोपहर 2 बजे आएगा. जबकि यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 18 जून को शाम 4 बजे जारी किया जाएगा.

  • 17 Jun 2022 06:05 PM (IST)

    UP Board Result 2022: प्रयागराज से जारी होंगे नतीजे

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 10वीं 12वीं की घोषणा प्रयागराज स्थित UPMSP मुख्यालय से किया जाएगा.

  • 17 Jun 2022 06:01 PM (IST)

    यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट कल शाम कल शाम 4 बजे

    लंबे इंतजार के बाद यूपी बोर्ड ने रिजल्ट डेट की घोषणा कर दी है. इंटर का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. यूपी बोर्ड ने इस संबंध में प्रेस रिलीज भी जारी कर दी है.

  • 17 Jun 2022 05:43 PM (IST)

    आ गई यूपी बोर्ड रिजल्ट की डेट

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट और टाइम की घोषणा कर दी गई है. यूपी हाईस्कूल का रिजल्ट 18 जून 2022 को दोपहर 2 बजे और यूपी इंटर का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किया जाएगा.

    Up Board Result 2022 Date Time

    Up Board Result 2022 Date Time

  • 17 Jun 2022 05:11 PM (IST)

    UP 10th Board Result यहां चेक करें

    उत्तर प्रदेश बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के बाद आप इस लिंक से अपना यूपी हाईस्कूल रिजल्ट 2022 चेक कर सकेंगे.

    UP Board 10th Class Result 2022 Link

  • 17 Jun 2022 04:53 PM (IST)

    UP Board Result 2022: एक-दो दिन में परिणाम

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के नतीजे अगले एक-दो दिन में जारी कर देगा. लेकिन जब भी परिणाम घोषित होगा उससे एक दिन पहले यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 डेट और टाइम की जानकारी दे दी जाएगी. सबसे पहले tv9hindi.com पर अपडेट मिलेगा.

  • 17 Jun 2022 04:03 PM (IST)

    Uttar Pradesh बोर्ड रिजल्ट के बाद क्या करें?

    10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा होने के बाद करियर में आगे क्या करें? ये सवाल लगभग हर स्टूडेंट को परेशान करता है. हम आपकी इस दुविधा को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं. यहां आपको कई ऐसे करियर ऑप्शन्स के बारे में बताया जा रहा है जिसमें आप जा सकते हैं. पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

    Career Options after 12th Class

  • 17 Jun 2022 02:37 PM (IST)

    UP Board 12th Result का लिंक

    अगर आपने इस साल यूपी इंटर की परीक्षा दी थी, तो अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आप यहां दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं. परिणाम की घोषणा के साथ ही यह लिंक एक्टिव हो जाएगा. आप सिर्फ अपना रोल नंबर व अन्य जानकारी भरकर यूपी बोर्ड 12वीं की मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

    UP Board Inter Result 2022 Link

  • 17 Jun 2022 02:23 PM (IST)

    UP Board 10th Result 2022 का लिंक

    आप टीवी9 हिन्दी की वेबसाइट tv9hindi.com पर यूपी बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट चेक कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश हाईस्कूल के नतीजे घोषित होते ही आप इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

    UP 10th Board Result 2022 Direct Link

  • 17 Jun 2022 01:56 PM (IST)

    यूपी बोर्ड 12वीं पास प्रतिशत

    विगत वर्षों में यूपी बोर्ड इंटर का रिजल्ट कैसा रहा है? यहां पास प्रतिशत की पूरी लिस्ट दी जा रही है-

    वर्ष कुल स्टूडेंट्स पास परसेंटेज
    2021 26,10,247 97.88%
    2020 24,84,479 74%
    2019 25,77,887 70.06%
    2018 26,04,093 72.43%
    2017 26,24,681 82.5%
    2016 30,71,892 87.99%
    2015 29,24,768 83.5%
  • 17 Jun 2022 01:25 PM (IST)

    यूपी बोर्ड 10वीं पास प्रतिशत

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट बीते वर्षों में कैसा रहा है, नीचे पूरी लिस्ट दी गई है-

    वर्ष कुल स्टूडेंट्स पास परसेंटेज
    2021 29,96,031 99.53%
    2020 27,72,656 83%
    2019 31,95,602 80.06%
    2018 36,55,691 75.16%
    2017 34,04,571 81.18%
    2016 37,49,977 87.66%
    2015 34,98,430 89.19%
  • 17 Jun 2022 12:37 PM (IST)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी खबरें

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा? उत्तर प्रदेश का रिजल्ट चेक कैसे करें, समेत अन्य लेटेस्ट खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें-

    UP Board Result 2022 Roll Number Wise

    UP Board Result 2022 Name Wise

    UP Board 10th 12th Passing Marks 2022

  • 17 Jun 2022 11:58 AM (IST)

    UP Board Roll Number Find कैसे करें?

    रोल नंबर के बिना आप अपना यूपी 10वीं 12वीं का रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे. लेकिन अगर आपके पास यूपी बोर्ड रोल नंबर नहीं है, तो उसे कैसे ढूंढें? यूपी बोर्ड रोल नंबर सर्च करने का तरीका जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

    UP Board 10th 12th Roll Number Search

  • 17 Jun 2022 11:05 AM (IST)

    UP Board 2022 Results: 30% कम सिलेबस पर एग्जाम

    इस बार यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा 30 फीसदी कम सिलेबस पर ली गई थी. लेकिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों एग्जाम्स में कुछ विषयों में कुछ ऐसे सवाल पूछे गए जो बाहर किए गए सिलेबस में से थे. लेकिन छात्रों को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको अतिरिक्त मार्क्स दिए जाएंगे.

  • 17 Jun 2022 10:13 AM (IST)

    जब रद्द हुई यूपी बोर्ड 12वीं इंग्लिश की परीक्षा

    यूपी बोर्ड इंटर अंग्रेजी की परीक्षा 30 मार्च 2022 को होनी थी. परीक्षा के लिए लाखों स्टूडेंट्स केंद्रों पर पहुंच गए थे. तभी खबर आई की UP Board 12th English Paper Leak हो गया है. सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही थी. खबर मिली की सेंटर के बाहर 500 रुपये में प्रश्न पत्र बेचे गए. इसके बाद तत्काल एक्शन लेते हुए उस दिन की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. यह एग्जाम दोबारा सबसे अंत में 13 अप्रैल 2022 को लिया गया.

  • 17 Jun 2022 09:34 AM (IST)

    UP Board Result Site

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटर के नतीजे इन वेबसाइट्स पर जारी किए जाएंगे-

    upmsp.edu.in

    upresults.nic.in

    tv9hindi.com

    results.upmsp.edu.in

  • 17 Jun 2022 08:55 AM (IST)

    UP Board Result Date 2022 आज!

    यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने जल्द से जल्द UPMSP 10th 12th Result 2022 की घोषणा करने का निर्देश दिया है. यूपीएमएसपी द्वारा आज यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट की घोषणा कर सकता है.

  • 16 Jun 2022 06:43 PM (IST)

    UP Board Exam 2022 Date

    यूपी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च 2022 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2022 तक संचालित की गई थी. 13 अप्रैल को यूपी बोर्ड इंटर अंग्रेजी का पेपर दोबारा आयोजित किया गया था. क्योंकि पेपर लीक के कारण यूपी बोर्ड ने पहले की परीक्षा रद्द कर दी थी. यूपी बोर्ड हाईस्कूल इंटर एग्जाम 2022 टाइम टेबल देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    UP Board Exam 2022 Time Table

  • 16 Jun 2022 05:52 PM (IST)

    UP Board Roll Number सर्च कैसे करें?

    आप अपने यूपी बोर्ड रोल नंबर से रिजल्ट चेक कर पाएंगे. यह रोल नंबर 9 डिजिट का होगा. पना यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड (UP Board Admit Card 2022) निकाल लें. उसमें रोल नंबर लिखा होगा. साथ ही स्कूल कोड भी अंकित होगा. इसे एक जगह सुरक्षित रख लें. इसके बिना आप अपना यूपी बोर्ड परिणाम चेक नहीं कर सकेंगे.

  • 16 Jun 2022 05:17 PM (IST)

    Agniveers in UP Police: मिलेगी प्राथमिकता

    भारत सरकार द्वारा अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) शुरू की गई है, जिसके तहत सेना में अग्निवीरों की भर्ती (Agniveer Recruitment) की जाएगी. इसके संंबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि जो युवा अग्निवीर के रूप में 4 साल की सेवा पूरी करके लौटेंगे उन्हें यूपी पुलिस भर्ती (UP Police Bharti) और अन्य सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी.

  • 16 Jun 2022 04:41 PM (IST)

    UP Board Marksheet 2022 कैसे मिलेगी?

    10वीं हो या 12वीं.. पास होने के बाद आगे के करियर के लिए आपको मार्कशीट की जरूरत होगी. सवाल है कि यूपी बोर्ड की मार्कशीट कैसे और कहां से मिलेगी? नतीजे घोषित होने के बाद आप यूपी बोर्ड क्लास 10th, 12th मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें-

    • यूपी बोर्ड की वेबसाइट upresults.nic.in या tv9hindi.com पर जाएं.
    • होम पेज पर UP Board 10th Result 2022 Link या UP Board 12th Result 2022 Link पर क्लिक करें.
    • अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें.
    • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी. इसे डाउनलोड कर लें.
    • यह प्रोविजनल मार्कशीट होगी. लेकिन जब तक यूपी बोर्ड ओरिजिनल मार्कशीट जारी नहीं करता, तब तक यही कॉपी काम आएगी.
  • 16 Jun 2022 03:54 PM (IST)

    UP Board Calendar 2022-23

    यूपी बोर्ड ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए भी कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें नया सेशन शुरू होने से लेकर मिड टर्म एग्जाम्स और छुट्टियों की जानकारी भी दी गई है. यूपी बोर्ड एकेडमिक कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

    UP Board Academic Calendar 2022-23 pdf Download

  • 16 Jun 2022 03:32 PM (IST)

    इस साल कम होगा यूपी बोर्ड पास परसेंट

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का पास प्रतिशत इस साल कम रहेगा. पिछले साल यूपी बोर्ड हाईस्कूल में 99.53% और यूपी इंटर में 97.88% स्टूडेंट्स सफल रहे थे. लेकिन तब परीक्षा रद्द हुई थी और वैकल्पिक पद्धति पर मार्किंग की गई थी.

  • 16 Jun 2022 02:41 PM (IST)

    UP TGT Bharti 2022: यूपी में शिक्षक भर्ती

    उत्तर प्रदेश में 3500 से ज्यादा पदों पर टीजीटी टीचर भर्ती होने वाली है. इसके लिए यूपी सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. कई विषयों के लिए यूपी के सरकारी स्कूलों टीचर की जॉब के लिए वैकेंसी निकली है. पूरी डीटेल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    UP TGT Recruitment 2022 Notification Online Apply Link

  • 16 Jun 2022 02:29 PM (IST)

    UP Board 2022: नंबर कम आए तो क्या करें?

    यूपी बोर्ड का परिणाम जल्द घोषित किया जाने वाला है. अगर आपको लगता है कि आपको किसी विषय में अपेक्षा से कम नंबर मिले हैं, तो आपके पास अवसर होगा उसमें सुधार कराने का. इसके लिए यूपी बोर्ड स्क्रूटिनी की प्रक्रिया शुरू करता है. इसकी डीटेल जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

    UP Board Result Scrutiny 2022

  • 16 Jun 2022 01:48 PM (IST)

    UP Board Toppers ko Kya Milega?

    यूपी बोर्ड टॉपर्स को इनाम देता है. लैपटॉप, 1-1 लाख रुपये कैश प्राइज समेत अन्य अवॉर्ड्स से नवाजा जाता है. उत्तर प्रदेश 10वीं 12वीं में टॉप करने वालों को क्या-क्या प्राइज दिए जाते हैं? जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

    UP Board 10th 12th Toppers Prize

  • 16 Jun 2022 01:12 PM (IST)

    UP Board Exam 2023: नए पैटर्न पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

    योगी सरकार ने अगले साल यानी यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का पैटर्न भी बदल दिया है. यूपी हाईस्कूल और इंटर एग्जाम साल में दो बार लिए जाने की तैयारी है. इस संबंध में परिषद् द्वारा क्या कहा गया है, पैटर्न कैसा होगा, जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    UP Board Exam 2023 Pattern in Hindi

  • 16 Jun 2022 12:46 PM (IST)

    UP Board Result Link: ऐसा दिखेगा पेज

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 चेक करने का पेज कुछ ऐसा दिखेगा. परिणाम चेक करने के लिए आपको आपके यूपी बोर्ड रोल नंबर (UP Board Roll Number), स्कूल कोड और स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा भरना होगा.

    Up Board Result Check Link

    Up Board Result Check Link

  • 16 Jun 2022 12:19 PM (IST)

    यूपी बोर्ड 12वीं के बाद क्या करें?

    क्लास 12 बोर्ड एग्जाम पास करने के बाद आपके पास करियर की अथाह संभावनाएं होती हैं. चाहे आर्ट्स हो, साइंस या कॉमर्स.. आग हजारों करियर ऑप्शन्स में से अपने लिए बेस्ट तलाश सकते हैं. ऐसे कुछ बेहतरीन करियर विकल्पों के बारे में जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    Top Career Options After 12th Class in hindi

  • 16 Jun 2022 11:43 AM (IST)

    Up Board Results: 12वीं के स्टूडेंट्स परेशान

    वैसे तो हर एक विद्यार्थी को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है. लेकिन 12वीं के छात्रों के लिए एक-एक दिन की देरी मायने रखती है. कारण- कई जगहों पर यूनिवर्सिटी एडमिशन और एंट्रेंस एग्जाम्स शुरू हो चुके हैं. लेकिन क्लास 12 बोर्ड रिजल्ट समय पर न आने से इन्हें कॉलेज एडमिशन (College Admissions 2022 UG) में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

  • 16 Jun 2022 10:50 AM (IST)

    UP 10th 12th Results 2022: एक साथ आएंगे नतीजे

    यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) दोनों कक्षाओं के परिणाम की घोषणा एक साथ की जाएगी. बीते वर्षों से यूपीएमएसपी ऐसा ही करता आया है. इस बार भी एक साथ एक ही समय पर 48 लाख विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया जाएगा.

  • 16 Jun 2022 10:30 AM (IST)

    आज होगी यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट की घोषणा!

    उत्तर प्रदेश बोर्ड के नतीजे अगले 3-4 दिन में जारी कर दिए जाएंगे. निश्चित तारीख और समय की घोषणा यूपी बोर्ड करेगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा आज UPMSP 10th 12th Result Date 2022 की सूचना दी जा सकती है. लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लाइव आर्टिकल पर नजर बनाए रखें.

  • 15 Jun 2022 10:01 PM (IST)

    सीएम योगी का निर्देश- समय से जारी करें यूपी बोर्ड रिजल्ट

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माध्यमिक शिक्षा परिषद् के अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में यूपी बोर्ड परिणाम पर अपडेट लिया. साथ ही समय से नतीजे जारी करने का निर्देश भी दिया है. पूरी संभावना है कि इस सप्ताह में रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी.

  • 15 Jun 2022 09:39 PM (IST)

    कल आएगी यूपी बोर्ड परिणाम की तारीख

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) द्वारा यूपी हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट 2022 डेट की घोषणा गुरुवार 16 जून 2022 को की जाएगी. औपचारिक ऐलान के बाद tv9hindi.com के इस लाइव आर्टिकल में सबसे पहले सूचना दी जाएगी. इसके अलावा आप ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से भी अपडेट ले सकते हैं.

  • 15 Jun 2022 08:30 PM (IST)

    When UP Board Result will come?

    बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश 10वीं 12वीं के नतीजे 16 से 20 जून 2022 के बीच कभी भी जारी किए जा सकते हैं. यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट और टाइम (UP Board Result Date Time 2022) तय होते ही इसकी औपचारिक सूचना दे दी जाएगी. परिणाम की घोषणा से एक दिन पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद् डेट व टाइम की जानकारी दे देगा.

  • 15 Jun 2022 07:34 PM (IST)

    UP 10th 12th Result Date 2022

    करीब 48 लाख छात्र छात्राओं और उनके अभिभावक इस इंतजार में हैं कि कब यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम की तारीख की घोषणा करेगा. लेकिन अब तक बोर्ड की ओर से कोई निश्चित तिथि नहीं बताई गई है. हालांकि बताया जा रहा है कि बोर्ड इस सप्ताह नतीजे जारी कर सकता है. उत्तर प्रदेश बोर्ड के नतीजे की डेट और टाइम की घोषणा होते ही सबसे पहले यहां जानकारी दी जाएगी. नजर बनाए रखें.

  • 15 Jun 2022 06:23 PM (IST)

    UP Board Passing Marks Kya Hai?

    यूपी बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए आपको कितने नंबर चाहिए? उत्तर प्रदेश 10वीं 12वीं बोर्ड पासिंग मार्क्स 33% है. लेकिन अगर परीक्षा 70 नंबर की थी तो पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? पूरी डीटेल के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    UP Board 10th 12th Pass Marks

  • 15 Jun 2022 05:53 PM (IST)

    TV9 Hindi पर मिलेगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

    यूपी बोर्ड क्लास 10th 12th रिजल्ट 2022 डायरेक्ट Tv9 Hindi पर चेक कर सकेंगे. आप हमारी वेबसाइट tv9hindi.com पर अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर डालकर मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.

  • 15 Jun 2022 05:29 PM (IST)

    UP Board Result 2022 Scrutiny

    अगर आप यूपी हाईस्कूल या इंटरमीडिएट में मिले मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप स्क्रूटिनी के लिए अप्लाई कर सकेंगे. यूपी बोर्ड स्क्रूटिनी 2022 (UP Board Scrutiny 2022) के लिए आवेदन की प्रक्रिया नतीजे घोषित होने के बाद शुरू होगी. आपको प्रति विषय एक निर्धारित शुल्क देना होगा. इस स्क्रूटिनी के बाद आपके मार्क्स बढ़ सकते हैं या घट भी सकते हैं. लेकिन जो भी रिजल्ट आएगा वो फाइनल होगा.

  • 15 Jun 2022 05:01 PM (IST)

    10th 12th Results 2022 UP Board Update in Hindi

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2022 10वीं 12वीं में अगर आप एक या दो विषय में फेल होते हैं, तो निराश न हों. आपका साल बर्बाद नहीं होगा. यूपी बोर्ड आपको कंपार्टमेंट परीक्षा (UP Board Compartment Exam 2022) में शामिल होने का मौका देगा. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं पूरक परीक्षा इसी साल आयोजित की जाएगी. विस्तृत जानकारी रिजल्ट के बाद upmsp.edu.in पर दी जाएगी.

  • 15 Jun 2022 04:29 PM (IST)

    UP Results: बोर्ड रिजल्ट के बाद क्या करें?

    यूपी बोर्ड 10वीं के बाद तो स्टूडेंट्स इंटर (11वीं) में एडमिशन की तैयारी में जुट जाते हैं. या अगर जरूरतमंद हैं तो नौकरी की तलाश करत हैं. लेकिन अगर आप इस बार 12वीं की परीक्षा पास कर रहे हैं, तो आपके पास आगे करियर के हजारों ऑप्शन्स खुले हैं. इनमें से एक है लॉ, जिसके लिए CLAT Exam का आयोजन होता है. अगर आप लॉ में करियर (Career in Law) बनाना चाहते हैं, तो आप क्लैट की तैयारी कर सकते हैं. उससे पहले जान लें देश की टॉप लॉ यूनिवर्सिटीज के बारे में. लिस्ट देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.

    Top Law Universities in India List

  • 15 Jun 2022 04:05 PM (IST)

    UP Board Result 2022 Date Time के लिए बैठक

    सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश बोर्ड ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है. संभावना जताई जा रही है कि इसमें यूपी बोर्ड क्लास 10, 12 रिजल्ट 2022 डेट और टाइम पर फैसला लिया जा सकता है. कोई निर्णय आते ही यहां सबसे पहले सूचना दी जाएगी. जुड़े रहें TV9 Hindi UP Board Result 2022 Live के साथ…

  • 15 Jun 2022 03:18 PM (IST)

    UP Board Result Date 2022 When?

    माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख की जानकारी सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपने ट्विटर हैंडल @myogiadityanath पर भी शेयर करेंगे.

  • 15 Jun 2022 02:32 PM (IST)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

    उत्तर प्रदेश बोर्ड परिणाम 2022 को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सक्रिय हैं. कुछ समय पहले उन्होंने जल्द से जल्द बोर्ड के नतीजे जारी करने का निर्देश दिया था. पूरी तेजी के साथ हजारों शिक्षकों और बोर्ड स्टाफ व अधिकारियों ने मिलकर यूपी बोर्ड परिणाम तैयार किया है.

  • 15 Jun 2022 02:26 PM (IST)

    UP Board Result Kab Ayega?

    यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट 2022 की घोषणा कब होगी? इस सवाल के जवाब के लिए आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. कुछ ही घंटों में माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट 2022 का एलान कर देगा.

  • 15 Jun 2022 02:07 PM (IST)

    UP Board Result Name Wise

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 नाम से चेक करने का तरीका क्या है? अगर यूपी बोर्ड रोल नंबर नहीं है तो आप नाम से भी नतीजे चेक कर सकते हैं. कुछ थर्ड पार्टी वेबसाइट इसका ऑप्शन देती हैं. इसका तरीका क्या है? जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

    UP Board Result 2022 Name Wise Check Kaise Karen

  • 15 Jun 2022 02:00 PM (IST)

    UP 10th 12th Result: गोरखपुर ऑफिस

    अगर आप बहराइज, श्रावस्ती, गोण्डा, बलरामपुरस बस्ती, सन्तकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया या कुशीनगर से हैं, तो यूपी बोर्ड से जुड़े किसी भी कार्य के लिए आपको गोरखपुर स्थित यूपीएमएसपी क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क करना होगा.

  • 15 Jun 2022 01:48 PM (IST)

    UP Board 2022 Result: बरेली में 9 जनपद

    यूपी बोर्ड बरेली क्षेत्रीय कार्यालय में कुल 9 जनपद आते हैं – मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, सम्भल, बरेली, बदांयू, शाहजहांपुर, पीलीभीत. इन क्षेत्रों के स्टूडेंट्स उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबंधित के किसी भी कार्य के लिए बरेली ऑफिस में संपर्क करें.

  • 15 Jun 2022 01:31 PM (IST)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022: वाराणसी रीजनल ऑफिस

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् का एक रीजनल ऑफिस वाराणसी में भी है. इसके अंतर्गत 15 जनपद आते हैं. इनके नाम हैं – सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, अम्बेडकर नगर, अमेठी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र.

  • 15 Jun 2022 01:08 PM (IST)

    UP Board Prayagraj में कितने जनपद?

    यूपी बोर्ड का मुख्यालय प्रयागराज है. इसके अंतर्गत कुल 23 जनपद आते हैं- लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर अर्बन, कानपुर रूरल, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, ओरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुरस कौशाम्बी.

  • 15 Jun 2022 12:46 PM (IST)

    UP Board Result: मेरठ के तहत कितने जनपद

    यूपी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालयों में से एक मेरठ (Up Board Meerut Regional Office) के अंतर्गत कुल 17 जनपद आते हैं. यानी इन जनपदों के स्टूडेंट्स का परीक्षा से लेकर रिजल्ट तक का सारा काम मेरठ रीजनल ऑफिस से होता है. आपका रीजनल ऑफिस कौन सा है, यह जानना जरूरी है. मेरठ के तहत आने वाले जनपद – आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली.

  • 15 Jun 2022 12:14 PM (IST)

    UP Board रीजनल ऑफिस कितने हैं?

    क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों मामलों में उत्तर प्रदेश काफी बड़ा राज्य है. बोर्ड परीक्षा से लेकर मूल्यांकन और रिजल्ट तक का काम व्यवस्थित तरीके से हो सके इसके लिए इसे अलग-अलग रीजन्स में बांटा गया है. यूपी बोर्ड कुल 5 रीजन में बंटा है. हर रीजन का अलग रीजनल ऑफिस है. यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर हैं. मुख्यालय प्रयागराज (UP Board Head Office) है.

  • 15 Jun 2022 11:14 AM (IST)

    UP Board: 38 स्कूलों की मान्यता रद्द होगी

    उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 38 स्कूलों पर सख्त कार्रवाई की है. यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त 38 स्कूलों की मान्यता रद्द करने की तैयारी चल रही है. इसका कारण क्या है? जानने के लिए यहां क्लिक करें.

  • 15 Jun 2022 10:50 AM (IST)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 रोल नंबर से कैसे देखें?

    आप यूपी बोर्ड रोल नंबर से अपना हाईस्कूल और इंटर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको upresults.nic.in के अलावा tv9hindi.com पर भी डायरेक्ट लिंक मिलेगा. रोल नंबर डाकलर आपको यूपी बोर्ड की मार्कशीट (UP Board Marksheet) मिल जाएगी. पूरा प्रॉसेस समझने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    UP Board Result Roll Number Wise

  • 15 Jun 2022 10:18 AM (IST)

    UP Board Result Kahan Check Karen?

    यूपी बोर्ड क्लास 10, 12 रिजल्ट 2022 ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अन्य वेबसाइट्स पर भी जारी किया जाएगा. इन वेबसाइट्स पर नजर बनाए रखें-

    upmsp.edu.in

    upresults.nic.in

    tv9hindi.com

    results.upmsp.edu.in

    results.gov.in

  • 15 Jun 2022 09:43 AM (IST)

    आज आएगी यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट!

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 10th 12th 2022 कब जारी किए जाएंगे? यूपीएमएसपी रिजल्ट डेट 2022 की घोषणा आज, बुधवार 15 जून को की जा सकती है. upmsp.edu.in के अलावा आपको TV9 Hindi पर भी यूपी रिजल्ट की हर जानकारी सबसे पहले दी जाएगी.

  • 14 Jun 2022 08:09 PM (IST)

    UP 10th, 12th Result 2022 Date: खत्म होने वाला है इंतजार

    शिक्षा मंत्री द्वारा दी गई सूचना के अनुसार 15 जून यानी कल के बाद कभी भी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2022 की घोषणा की जा सकती है. ऐसे में पूरी संभावना है कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् रिजल्ट डेट की घोषणा कल कर दे. हर लेटेस्ट अपडेट आपको TV9 Hindi पर मिलता रहेगा.

  • 14 Jun 2022 06:21 PM (IST)

    UP Board Result 2022: वेबसाइट क्रैश, तो भी TV9 पर मिलेगा रिजल्ट

    यूपी बोर्ड एग्जाम 2022 में 47 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. परिणाम की घोषणा के समय ये सभी स्टूडेंट्स, इनके पैरेंट्स रिजल्ट चेक करने के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे. ऐसे में ज्यादा लोड के कारण वेबसाइट क्रैश हो जाती है. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप सीधे TV9 Hindi पर आएं. हमारी वेबसाइट tv9hindi.com पर आपको यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मिल जाएगा. यहां से आप अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे.

  • 14 Jun 2022 05:42 PM (IST)

    UP Board 12th Pass Percentage

    पिछले वर्षों में यूपी इंटर रिजल्ट कैसा रहा है? 2015 से 2021 तक उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं में पास परसेंटेज कितना रहा है? यहां है पूरी डीटेल..

    वर्ष कुल स्टूडेंट्स पास परसेंटेज
    2021 26,10,247 97.88%
    2020 24,84,479 74%
    2019 25,77,887 70.06%
    2018 26,04,093 72.43%
    2017 26,24,681 82.5%
    2016 30,71,892 87.99%
    2015 29,24,768 83.5%
  • 14 Jun 2022 05:09 PM (IST)

    UP Board 10th Pass Percentage

    पिछले सात वर्षों में यूपी बोर्ड हाईस्कूल (10वीं) का रिजल्ट कैसा रहा है. यहां 2015 से लेकर 2021 तक का UPMSP 10th पास परसेंटेज दिया जा रहा है.

    वर्ष कुल स्टूडेंट्स पास परसेंटेज
    2021 29,96,031 99.53%
    2020 27,72,656 83%
    2019 31,95,602 80.06%
    2018 36,55,691 75.16%
    2017 34,04,571 81.18%
    2016 37,49,977 87.66%
    2015 34,98,430 89.19%
  • 14 Jun 2022 04:48 PM (IST)

    UP Board Bonus Marks 2022

    यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों को इस बार बोनस मार्क्स मिलेंगे. परीक्षा में कई ऐसे सवाल पूछे गए थे, जो सिलेबस से बाहर के थे या जिनमें गलतियां थीं. ऐसे सवालों का उत्तर छात्रों ने नहीं लिखा होगा, तब भी उन्हें इसके लिए नंबर दिए जाएंगे. इस संबंध में पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

    UP Board 10th 12th Extra Marks 2022

  • 14 Jun 2022 04:05 PM (IST)

    UP Board Paper Leak 2022: पूर्व निदेशक सस्पेंड

    यूपी बोर्ड 12वीं अंग्रेजी का पेपर लीक होने के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार ने जांच के आदेश दिए थे. दोषी पाए गए लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई थी. इस सिलसिले में यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद् के पूर्व निदेशक को सस्पेंड कर दिया गया था. पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

    UP Board 12th English Paper Leak Case 2022

  • 14 Jun 2022 03:45 PM (IST)

    UP Board Exam 2023 Pattern

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 का पैटर्न बदला गया है. क्लास 9 से लेकर 12वीं तक उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा का पैटर्न और एग्जाम कैलेंडर जारी किया जा चुका है. पूरी डीटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें.

  • 14 Jun 2022 03:33 PM (IST)

    UP Board Passing Marks 2022

    यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 में पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए? 33 फीसदी मार्क्स जरूरी हैं. यूपी 10वीं हाईस्कूल और 12वीं इंटर में पासिंग मार्क्स की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –

    UP Board 10th 12th Passing Marks 2022

  • 14 Jun 2022 03:17 PM (IST)

    Result 2022 UP Board: शिक्षा मंत्री ने क्या बताया

    उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने बताया है कि 15 जून 2022 के बाद कभी भी यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है. यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम कब जारी किया जाएगा? इसकी जानकारी जल्द दे दी जाएगी.

  • 14 Jun 2022 02:17 PM (IST)

    TV9 Hindi पर आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट

    यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा टीवी9 हिन्दी वेबसाइट tv9hindi.com पर भी की जाएगी. आप सीधे TV9 Hindi से अपनी यूपी बोर्ड मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए आपको सिर्फ अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत होगी.

  • 14 Jun 2022 01:45 PM (IST)

    10th 12th Result 2022 UP Board: फर्जी कॉल्स से सावधान

    यूपी बोर्ड परिणाम 2022 की घोषणा से पहले माध्यमिक शिक्षा परिषद् ने स्टूडेंट्स और पैरेंट्स को आगाह किया है. बोर्ड ने उन फर्जी फोन कॉल्स से सावधान किया है जो छात्रों को नंबर बढ़वाने का लालच देते हैं. UPMSP ने कहा है कि इसके लिए बोर्ड की एक निश्चित प्रक्रिया है- स्क्रूटनी. बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर इसकी सूचना जारी करेगा. किसी फर्जीवाड़े के चक्कर में फंसकर ठगी का शिकार न हों.

    पूरी डीटेल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

  • 14 Jun 2022 01:30 PM (IST)

    UP Board Result SMS से कैसे देखें?

    आप किसी भी मोबाइल फोन पर एसएमएस के जरिए भी यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको यहां बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे-

    UP 10th Result by SMS – मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें UP10 (space) Roll Number और भेज दें 56263 पर. जैसे अगर आपका रोल नंबर 12345678 है, तो इस तरह मैसेज टाइप करें- UP10 12345678

    UP 12th Result by SMS – मैसेज बॉक्स में टाइप करें UP12 (space) Roll Number और 56263 पर भेज दें. जैसे- UP12 12345678

    डीटेल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

  • 14 Jun 2022 01:16 PM (IST)

    UP Board Result 2021 Pass Percentage

    पिछले साल यूबी बोर्ड का रिजल्ट अब तक के इतिहास में सबसे शानदार रहा था. हाईस्कूल यानी 10वीं में कुल 99.53 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए थे. जबकि इंटरमीडिएट यानी 12वीं में पास परसेंटेज 97.88 रहा था. गौरतलब है कि तब कोरोनावारयस मामले (Covid Cases) बढ़ने के कारण यूपी बोर्ड एग्जाम कैंसिल कर दिया गया था.

  • 14 Jun 2022 01:03 PM (IST)

    UP Board Result 2022 Site

    यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 क्लास 10 12 की घोषणा जिन वेबसाइट्स पर की जाएगी, उनकी लिस्ट यहां दी गई है-

  • 14 Jun 2022 12:47 PM (IST)

    upmsp.edu.in 10th 12th Result 2022: कितने स्टूडेंट्स

    उत्तर प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा 2022 (UP High School 2022) के लिए कुल 2,781,654 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से छात्रों (Boys) की संख्या 1,553,198 और छात्राओं की संख्या 1,228,456 रही थी. वहीं यूपी बोर्ड 12th 2022 (UP Inter 2022) में पंजीकृत कुल विद्यार्थियों की संख्या 2,411,035 थी. इनमें 1,324,200 लड़के और 1,086,835 लड़कियां हैं.

  • 14 Jun 2022 12:23 PM (IST)

    UP Board 2022: 4 लाख से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा

    इस साल करीब 4 लाख विद्यार्थियों ने यूपी बोर्ड एग्जाम छोड़ दिया. उन्होंने फॉर्म तो भरा था, लेकिन परीक्षा देने पहुंचे ही नहीं. बताया गया कि इसका एक बड़ा कारण नकलविहीन परीक्षा को लेकर यूपी बोर्ड की सख्ती रही. हालांकि माध्यमिक शिक्षा परिषद् (Madhyamik Shiksha Parishad UP) ने इस संबंध में कोई औपचारिक सूचना नहीं दी. यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 (UP Board Exam 2022) के लिए कुल 5,192,689 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन 4,775,749 छात्र-छात्राओं ने ही परीक्षा दी.

  • 14 Jun 2022 12:09 PM (IST)

    कब हुई थी यूपी बोर्ड परीक्षा 2022?

    यूपी बोर्ड की परीक्षा 24 मार्च से लेकर 13 अप्रैल 2022 तक आयोजित की गई थी. हालांकि यूपी बोर्ड 12वीं के इंग्लिश का पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद उस दिन की परीक्षा रद्द कर दी गई थी. फिर UPMSP ने इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा बोर्ड एग्जाम खत्म होने के बाद अंत में ली थी.

  • 14 Jun 2022 11:56 AM (IST)

    यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट 2022 कब?

    माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2022 की तारीख की घोषणा आज कर सकता है. परिणाम पर कोई भी अपडेट सबसे पहले यहां दी जाएगी.

  • .

    [ad_2]

    Source link

    Leave a Comment